जानिए, आंवले का जूस पीने के फायदे और नुकसान

जानिए, आंवले का जूस पीने के फायदे और नुकसान

सेहतराग टीम

सेहत के लिए फल और सब्जी काफी फायदेमंद होते हैं। इसलिए एक्सपर्ट इनके सेवन की सलाह लोगों को देते हैं। सभी प्रकार के फल और सब्जियां हमारे शरीर के लिए लाभकारी होती हैं। जैसे आंवला शरीर को स्वस्थ बनाने में काफी फायदेमंद है। क्योंकि इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन हम अचार बनाकर, जूस के रूप में कर सकते हैं। आपको बता दें कि इसका इस्तेमाल कई दवाइयों को बनाने में भी किया जाता है। आंवला ना केवल खून को साफ करता है बल्कि मधुमेह, पीलिया, एसिडिटी और एनीमिया की समस्या में भी लाभकारी है। लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि हर चीज के कुछ फायदे और नुकसान होते हैं। आज हम आपको आंवले के जूस के फायदे और नुकसान दोनों के बारे में बताएंगे।

पढ़ें- Weight Loss: स्वस्थ आदतें अपनाकर वजन घटाएं

आंवले के सेहत के लिए फायदे (Health Benefits of Amla in Hindi):

त्वचा के लिए लाभदायक

आंवला आपकी स्किन के लिए भी लाभदायक है। आंवले के जूस को पीने से त्वचा संबंधित कई तरह की परेशानियों में राहत मिलती है। जैसे कि झाइयां, पिंपल्स, खुजली और आंखों के नीचे के कालेपन की समस्या।

आंखों के लिए फायदेमंद है आंवले का जूस

आंवला आंखों के लिए लाभदायक होता है। इसमें विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है जो कि आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करता है। इसके अलावा आंवले का जूस आंखों में जलन की समस्या में भी राहत दिलाता है। इसके लिए बस रोजाना आंवले के जूस को पीना होगा।

पीरियड्स से जुड़ी हर समस्या को दूर करेगा आंवले का जूस

पीरियड्स से संबंधित हर तरह की समस्या में आंवले का जूस आराम देगा। जल्द जल्दी पीरियड्स आना, पेट में दर्द होने जैसे कई समस्याएं होती हैं। इन सभी तरह की तकलीफों में आंवले का जूस फायदेमंद होगा।

डायबिटीज रोगियों के लिए असरदार

अगर आप डायबिटीज पेशेंट हैं तो आंवले का सेवन जरूर करें। ये खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने का काम करता है। ऐसे में रोजाना आंवले के जूस का सेवन करने से आपको फायदा होगा।

आंवले का जूस ज्यादा पीने से नुकसान (Disadvantage of Drinking too Much Amla Juice in Hindi):

  • आंवले में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। ऐसे में अगर आप इसका सेवन ज्यादा करेंगे तो आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। इस वजह से आंवले का जूस सीमित मात्रा में ही पिएं। 
  • आंवला प्राकृतिक तौर पर एसिडिक होता है। ऐसे में अगर आप आंवले के जूस को ज्यादा पिएंगे तो आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ये समस्या तब और ज्यादा बढ़ सकती है जब आप आंवले के जूस को खाली पेट पिएं।
  • कभी भी आंवले के साथ अदरक को मिलाकर ना खाएं। ऐसा करने से आपके लिवर में एसजीपीटी समस्या बढ़ सकती है। इसकी वजह से पाचन की परेशानी हो सकती है। 
  • आंवले के जूस का ज्यादा सेवन करने से आपको यूरिन पास करते वक्त जलन भी हो सकती है।  ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो इस तरह की समस्या पैदा कर सकता है।

इसे भी पढ़ें-

इन छोटे-छोटे प्राकृतिक तरीकों से कम कर सकते हैं मोटापा

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।